34 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

सरकारी दफ्तर राम भरोसे! लोगों ने कहा- महीने में 7 बार पटवारी से मिलने आया मगर वो गायब रहते हैं ,स्कूली बच्चे जाती- निवास प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे चक्कर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान / कोरबा जिला के सुदूर ग्राम पंचायत पुटिपखना के हल्का 13 के पटवारी अपने मुख्यालय में कार्यालय दिवस के दिन भी मुख्यालय नहीं पहुंचने से किसानों को जमीन संबंधित कार्य के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के आमजन व किसान को जमीन संबंधित कार्य के लिए पटवारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सरकार ने लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पटवारियों को अपने मुख्यालय में सप्ताह में दो दिन  सुबह 10:30 बजे से 5 बजे तक रहने के लिए निर्देश दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
तहसील कार्यालय पसान अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटिपखना पटवारी हल्का न. 13 में पदस्थ पटवारी जितेंद्र कवर के कामकाज से क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , पटवारी के मुख्यालय में न रहने से किसानों के काम अधर में लटके है ,  कार्यालय के बाहर बैठे लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है ,और आखिर में बिना पटवारी से मिले मायूस होकर घर जाना पड़ता है। किसान इस बीच बार बार कार्यालय आकर भटकते रहे।

जाती – निवास के लिए भटक रहे विद्यार्थी 

16 जून से शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है ऐसे में स्कूली बच्चों को जाती निवास ,आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है पटवारी के मुख्यालय में नही होने से बच्चे भी पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं ,

स्कूली बच्चों समेत किसानों को हो रही परेशानी –  चंद्रप्रताप पोर्ते  ( सरपंच )

शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही बच्चे पटवारी के नही मिलने पर पंचायत आते है ,हमने भी पटवारी से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया संपर्क नही हो पाता है , पटवारी के गैरजिम्मेदाराना रवैये से सभी परेशान हैं ,

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!