पोंडी-उपरोड़ा में दिखी लोक संस्कृति की झलक दर्रापारा व कपूबहरा टीम जिला स्तरीय करमा महोत्सव के लिए हुई चयनित

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (29/10/25)//  कोरबा जिला ग्राम पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा के मरकीथान प्रांगण में जनपद स्तरीय करमा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस पारंपरिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों की कुल 7 टीमों ने भाग लिया और अपनी-अपनी करमा नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
निर्णायक मंडल ने नृत्य की ताल, लय, समूह समन्वय और पारंपरिक वेशभूषा के आधार पर दर्रापारा एवं कपूबाहरा टीमों का चयन जिला स्तरीय करमा महोत्सव हेतु किया। चयनित टीमें अब कोरबा जिले के मंच पर अपनी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर एवं उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़ ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जनपद सीईओ जयप्रकाश डडसेना, ग्राम सरपंच सहेत्तर सिंह राज सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि करमा नृत्य आदिवासी समाज की अमूल्य धरोहर है, जो श्रम, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कलाकारों को लोक संस्कृति के संरक्षण एवं नई पीढ़ी तक इसके प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles