ग्राम चंद्रोठी में पसान पुलिस ने किया साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान  //  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के तहत ग्राम  चंद्रोठी   में पसान पुलिस, के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। इस शिविर में  पोड़ी उपरोड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह मराबी, जनपद सदस्य तिवारी मराबी, पसान सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, कर्री सरपंच रामायण सिंह आर्मो,चंद्रोठी सरपंच गीता मराबी, उप सरपंच लेखराम, रमेश मरकाम, ईश्वर आर्मो शामिल हुए 

थाना प्रभारी पसान के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इन महत्वपूर्ण जानकारियों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला:
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि ये आपकी जानकारी चुराने के लिए हो सकते हैं।
  • व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें: सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्मों पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि बैंक विवरण, पासवर्ड आदि साझा करने से बचें।
  • दोस्तों से आए संदेशों की जांच करें: अगर आपको किसी मित्र से अनजान संदेश मिलता है, तो उसे तुरंत खोलने से पहले जांचें कि क्या वह सच में आपके मित्र का है।
  • एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें: अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें।
  • सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करें: अपने ऑनलाइन अकाउंट के लिए मजबूत और अनोखे पासवर्ड का उपयोग करें।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles