पोड़ी उपरोड़ा / पसान // आदिवासियों के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर गोंगपा ने जताई नाराजगी सुष्मिता पांडे के द्वारा आदिवासियों के भूमि पर अवैध अतिक्रमण ग्राम पोड़ी कला में किया जा रहा है जिस का गोंगपा के कार्यकर्ताओं व ग्राम वासियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक करवाई नहीं होने पर गोंगपा के द्वारा ग्राम पोड़ी कला में दिनांक 11,10,2024 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय आम सभा रैली कर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा व महामहिम राज्यपाल महोदय जी माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा


