29.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कोरबा में मना हिंदू नववर्ष 2083: दो KM लंबी रैली निकली, शोभायात्रा में हजारों का सैलाब; लेजर-DJ से जगमगाया शहर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल द्वारा निकाली गई दो विशाल शोभायात्राओं में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। झांकियां आकर्षण बनीं। पूरा शहर भगवा उत्साह से रंगा, पुलिस की कड़ी मुस्तैदी रही।

Two massive processions organized by Hindu Kranti Sena and Bajrang Dal in Korba on Hindu New Year

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कोरबा शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा की चर्चा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी हो रही है। हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर चौक के मध्य निकाली गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, बजरंग दल ने कोसाबाड़ी से टीपी नगर के मध्य विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें भी भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में डीजे की धुन के साथ रंग-बिरंगी लेजर लाइट का प्रदर्शन भी देखने लायक था, जिससे कोरबा का आकाश जगमगा उठा। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से शहर के लोगों में एकता और सामूहिकता की भावना भी बढ़ रही है। सीतामढ़ी से बस स्टैंड तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी रैली में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से डीजे साउंड का प्रदर्शन हुआ, जिसमें भक्त झूमते हुए नजर आए। रैली में बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

शोभायात्रा में दक्षिण भारतीय, मलयालम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, मिकी माउस और केरल संस्कृति की झांकियां देखने को मिलीं। शिव भक्त की बारात का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद थी। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील था। पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी मैदान पर मौजूद थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!