खौफनाक अंत: दिल्ली के गेस्ट हाउस में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका को मृत समझकर खुद को लगाया फंदा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कालकाजी के एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय जावेद ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झगड़े के बाद प्रेमिका के बेहोश होने पर उसे मृत समझकर युवक ने यह कदम उठाया।

  1. कालकाजी गेस्ट हाउस में युवक ने की आत्महत्या।
  2. प्रेमिका को मृत समझकर युवक ने उठाया यह कदम।
  3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 कालकाजी थाना क्षेत्र स्थित के ब्लाक के एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान बदरपुर निवासी 28 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाये।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को मृत समझकर खौफ में आकर आत्महत्या का कदम उठा लिया। जब युवती को होश आया तो युवक को पंखे से लटका देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कर्मचारी कमरे में आए।

उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। क्राइम और एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुबह जावेद एक युवती के साथ कालकाजी के के-51 ब्लॉक स्थित गेस्ट हाउस में ठहरने आया था। सूत्रों के मुताबिक कमरे में दोनों ने कथित तौर पर नशा किया था, जिसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस और झगड़ा हो गया। इसी आपसी विवाद के दौरान लड़की अचानक बेहोश हो गई।

लड़की को जमीन पर बेहोश पड़ा देखकर जावेद बुरी तरह घबरा गया। उसे लगा कि झगड़े के दौरान उसकी प्रेमिका की मौत हो गई है। इसी डर और घबराहट में आकर उसने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

होश आने पर प्रेमिका ने मचाया शोर

कुछ समय बाद जब लड़की को होश आया, तो उसने सामने जावेद को पंखे से लटका हुआ पाया। यह खौफनाक मंजर देखकर वह बुरी तरह डर गई और रोते हुए उसने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। शोर सुनकर गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस लड़की को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फिलहाल लड़की का नाम उजागर नहीं किया गया है, युवती का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!