Korba // कुसमुंडा मे बीते रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया कोरबा के कुसमुंडा के खड़गवां रोड (कल्याणपुर बाईपास) पर बीती रात एक काल बनकर आए तेज रफ्तार ट्रक ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। इस भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए और SECL कर्मी समेत उनके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
डिटेल 👇👇
📍 स्थान: कल्याणपुर बाईपास, कुसमुंडा (कोरबा)।
**मृतक: आदर्श नगर,कुसमुंडा निवासी राहुल टोप्पो (SECL कुसमुंडा), उनके पिता और माता।
घायल: कार सवार साथी सोनू की हालत नाजुक, अस्पताल में उपचार जारी।
0 आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका ट्रक
लगातार हो रही दुर्घटनाओं और बेलगाम रफ्तार से नाराज स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पैतृक गांव जगन्नाथपुर लौट रहे विस्थापित परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
यह भी पढ़े 👇👇
बिलासपुर में पुलिस आरक्षक की “हाय रानी” रील हुई महंगी! SSP ने तुरंत किया लाइन अटैच ..Watch Video
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


