पेंड्रा में मानवता शर्मसार: विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, जूतों से पीटा और पोता गोबर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

जीपीएम //  (   पेंड्रा महिला निर्वस्त्र कांड)  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम रानीझाम्प से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 35 वर्षीय विधवा महिला को उसके कथित प्रेम प्रसंग की सजा देने के लिए न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया।

0 ​प्रतिशोध की आग में लांघी मर्यादा की सीमाएं( पेंड्रा में मानवता शर्मसार)

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज और यशोदा राठौर अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर में घुसे। उन्होंने महिला को घसीटकर बाहर निकाला, मारपीट की और उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया।

पेंड्रा की यह खबर भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/writing-the-truth-on-illegal-mining-becomes-deadly-planned-attack-on-journalist-sushant-gautam-in-amarkantak-maikal-watch-video/

0 ​गांव में तनाव, पुलिस ने दर्ज किया केस (पेंड्रा में मानवता शर्मसार)

अत्याचार की पराकाष्ठा तब हुई जब आरोपियों ने महिला के शरीर पर गोबर पोत दिया और उसे अपमानित करते हुए गांव के मुख्य मार्ग स्थित काली मंदिर तक ले गए। पीड़िता रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, हालांकि घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

https://cgpolice.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles