‘मुझ पर कर्ज है’, क्रिस गेल ने मांगी थी आईपीएल सेलेक्शन की भीख; ललित मोदी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

क्रिस गेल को लेकर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। ललित मोदी ने बताया है कि गेल को आरसीबी में पहुंचाने में उनका हाथ था।ललित मोदी ने की थी क्रिस गेल की मदद

  1. ललित मोदी ने क्रिस गेल के लिए विजय माल्या से की थी बात
  2. ललित मोदी ने गेल को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

 क्रिस गेल जब खेलते थे तब उनके नाम से गेंदबाज कांपते थे। उनका मैदान पर टिके रहने का मतलब है कि रनों की बारिश होगी। टी20 लीगों में गेल का नाम आते ही टीमें पूरी तरह से उनको अपने साथ लाने के लिए तैयार रहती थीं। इन्हीं गेल को लेकर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।

ललित मोदी ने कहा है कि आईपीएल के एक सीजन में गेल बिक नहीं रहे थे और फिर वह उनके पास आए। ललित मोदी ने बताया कि गेल ने उनसे कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत है और फिर ललित ने विजय माल्या से बात की और इस तरह गेल की एंट्री आरसीबी में हुई।

2011 का है मामला

आईपीएल की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले गेल को साल 2011 में कोई खरीदार नहीं मिला था। ऐसे में वह ललित मोदी के दरवाजे गए जिन्होंने विजया माल्या से बात करते हुए गेल को राहत दी। ललित मोदी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, “मैंने आईपीएल छोड़ा ही था। मैं लंदन वापस आ गया था। मेरे अच्छे दोस्त गेल को किसी ने नहीं खरीदा था। गेल ने मुझे फोन किया और बताया कि उन्हें किसी ने नहीं खरीदा है।”

ललित ने आगे कहा, “मैंने कहा कि तुमने कोलकाता से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और आईपीएल पूरी तरह से प्रदर्शन पर आधारित है। तब गेल ने कहा कि मेरे ऊपर काफी कर्जा है और मुझे काफी बिल चुकाने हैं।”

माल्या से की बात

ललित ने बताया कि उन्होंने कुछ फोन किए, लेकिन काम नहीं बना और फिर वह विजय माल्या के पास गए। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ फोन कॉल किए हर किसी ने न कहा। मैं अपने लंदन वाले घर की सड़क को पार करके विजय माल्या के पास गया। मैंने कहा कि विजय इस लड़के को मौका दो। विजय ने कहा कि डर्क नेनेस चोटिल हुए हैं तो मैं ले लूंगा, लेकिन मैं पैसा तभी दूंगा जब ये परफॉर्म करेगा।”

ललित ने आगे कहा, “मैंने गेल से कहा कि जाओ और प्रदर्शन करो। इसके बाद उन्होंने खुद की चेकबुक लिख दी। उन्होंने अपनी जिंदगी लिख दी। उन्होंने फिर दोबारा पलटकर नहीं देखा।”


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!