‘हमने सरकार की साजिश को नाकाम किया, लोकतंत्र की जीत हुई’ प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा की और मोदी सरकार की परिसीमन साजिश को नाकाम कर दिया।

  1. कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा की, प्रियंका गांधी का दावा।
  2. मोदी सरकार की परिसीमन साजिश को नाकाम किया गया।
  3. पुराने महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग की।

महिला आरक्षण बिल के संसद में गिरने का बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने लोकतंत्र की रक्षा की है। हमने परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश को नाकाम कर दिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण कानून पर तीन साल तक कुछ नहीं किया और अभी दो दिन पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी किया है, इसलिए उसे लागू करना चाहिए। हम पूरी मजबूती से महिला आरक्षण के समर्थन में खड़े हैं। पूरा विपक्ष एकमत है कि पहले वाला महिला आरक्षण बिल लागू होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से इसे पेश किया और लोकतंत्र के खिलाफ जैसी साजिश रची, हम उसका कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।

कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे हमने हरा दिया। ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है, जो सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरे पर साफ दिख रही थी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!