कोरबा जिला में चल रहा गौड़ खनिज का अवैध खनन ,खनिज विभाग दे रहा मौन स्वीकृति

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // कोरबा जिला में गौड़ खनिज का दोहन लगातार जारी है जिले में रेत का भी अवैध उत्खनन परिवहन लगातार जारी है पर कार्रवाई शून्य है. दिखावे के लिए कभी-कभी खनिज विभाग कार्रवाई करती है पर खनिज उत्खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद कि जब्त गाड़ी को थाना परिसर पहुँचने से पहले  गायब करवा देते हैं और खनिज अधिकारी हाथ मलते रह जाते हैं. देखना अब यह है कि जहां आचार संहिता लागू है ऐसे समय में अधिकारी और जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर क्या ठोस कार्रवाई करती है.

ताजा मामला कटघोरा थानांतर्गत ग्राम तुमान के अहिरन नदी की है ,जहाँ दिन दहाड़े बेखौफ होकर हाइवे के किनारे से रेत का खुलेआम दोहन किया जा रहा है ,और उसे पास में ही संचालित प्लांट में खपाया जा रहा है ,पर इस पर किसी की नजर न पड़े यह समझ से परे है ,

 

 

मिली भगत से चलता है  अवैध खनन का खेल

तुमान के पास अहिरन नदी से रेत उत्खनन का खेल पूरी तरह से मिली भगत से चल रहा है ,कोई भी कितना भी बड़ा माफिया क्यो न हो कानून के आगे बौना साबित होता है ,यह सब खेल अधिकारियों की मौन सहमति से चलता है ,इस खेल में ग्राम के मुखिया से लेकर खनिज विभाग के मुखिया की भी भूमिका अहम रहती है

जिले में अवैध खनिज उत्खनन लगातार जारी है. इससे सरकार को हर साल करोड़ों रुपए के राजस्व का घाटा हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह अवैध उत्खनन खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही है.


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles