अहिरन नदी का सीना चीर कर बरबसपुर में किया जा रहा रेत का अवैध भंडारण

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / तुमान //विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तुमान में बहने वाली अहिरन नदी से रोजाना अवैध खनन किया जा रहा है। कई ट्रैक्टर रेत निकाल कर उसे अन्य स्थान पर भंडारित किया जा रहा है। रेत को अधिक मूल्य पर खपाने का खेल चल रहा है। अवैध उत्खनन व भंडारण को रोकने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने के कारण रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है।
रेत उत्खनन करने वालों के द्वारा इंदिरा आवास के नाम से निकाल कर अन्य स्थान पर भंडारण किया जाता है। फिर रेत बड़ी गाड़ियों में भरकर बाहर सप्लाई किया जाता है। राजस्व और माइनिंग विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। तुमान के ग्रामीणों का कहना है कि ऊँची पहुंच के कारण कार्यवाही नहीं हो रही जिसका बेजा फायदा उठाया जा रहा है। व्यापक पैमाने पर नदी का सीना चीरकर रेत की चोरी की जा रही है। जिससे शासन को राजस्व की क्षति भी हो रही है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles