पोड़ी उपरोड़ा के तनेरा पंचायत में विकास कार्यों की राशि गबन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी ,भूतपूर्व सरपंच ने कार्य पूरा करने का दिया आश्वासन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा/तनेरा – विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत तनेरा पंचायत में 1 मई 2025 को पंचायत भवन में भूतपूर्व सरपंच अशोक मरपच्ची ने नव-निर्वाचित सरपंच प्रमिला मरपच्ची को चार्ज सौंपा। इस दौरान जब पूर्व सरपंच द्वारा अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, तो ग्रामीणों में असंतोष का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि भूतपूर्व सरपंच द्वारा लाखों रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर निकाली गई, परंतु अधिकांश कार्य या तो अधूरे हैं या शुरू ही नहीं हुए। इनमें प्रमुख हैं – समुदायिक भवन निर्माण, सीसी सड़क गौरेलापारा, पुलिया निर्माण बिलासपुर पारा एवं हाईस्कूल तनेरा मार्ग की सीसी सड़क।

ग्रामीणों ने इस गबन पर नाराजगी जताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज की। दबाव के चलते पूर्व सरपंच अशोक मरपच्ची ने आश्वासन दिया कि जिन कार्यों के लिए राशि निकाली गई है, उनका मूल्यांकन कर 1 जुलाई 2025 तक सभी कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।
इस पर वर्तमान सरपंच प्रमिला मरपच्ची ने भी असंतोष जाहिर किया। वहीं सरपंच प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने कहा कि यदि पूर्व सरपंच अपने आश्वासन के अनुसार कार्य पूरा करते हैं और राशि का सदुपयोग होता है, तो कोई आपत्ति नहीं होगी।
उप सरपंच नेटी, उजीत नारायण सहित हिरा सिंह, जयमंगल सिंह, इतवार सिंह, शिव कुमार रजक व अन्य ग्रामीणों ने भी स्पष्ट किया कि कार्य पूर्ण होने पर वे संतुष्ट होंगे। अब देखना यह होगा कि पूर्व सरपंच अपने वादे पर कितना खरे उतरते हैं।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles