छत्तीसगढ़ नई आबकारी नीति में अहम बदलाव: होली पर खुली रहेंगी शराब दुकानें, ये तीन ड्राई डे हुए खत्म

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

इस बार होली पर मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति में अहम बदलाव किया है। इस बार होली, मुहर्रम और 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को ड्राई डे की लिस्ट से हटा दिया है। अब इन  दिनों शराब दुकानें खुली रहेंगी।
पहले होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को भी ड्राई डे यानी शराब बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता था, लेकिन अब इन तिथियों पर शराब बेचने की अनुमति रहेगी। इस मामले में सरकार का कहना है कि इससे अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी और राजस्व भी बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में अब तक होली के दिन शराब दुकान में पूरी तरह से बंद रखी जाती थी। होली से पहले पुलिस अभियान चलाकर सख्त निर्देश देती थी। इस बार तीन ड्राई डे खत्म किए जाने से बाजार में बदलाव दिखेगा।

सात में से तीन ड्राई डे खत्म
छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति में बदलाव करते हुए वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में पहले से निर्धारित सात ड्राई डे में से तीन खत्म कर दिए हैं। ऐसे में अब केवल चार दिन ही शराब दुकानें बंद रहेंगी।

अब केवल चार दिन ड्राई डे-

  • 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
  • 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
  • 2 अक्टूबर (गांधी जयंती)
  • 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती)

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles