छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, यहां जानें पूरा डिटेल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के राज्यसभा चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद नामांकन दाखिल करने, जांच और नामवापस लेने की प्रक्रिया निर्धारित सीमा में कराई जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी में अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

छत्तीसगढ़ के ये राज्यसभा सांसद होंगे रिटायर- 

  • कवि तेजपाल सिंह तुलसी
  • फूलो देवी नेताम

 

चुनाव कार्यक्रम-

  1. नोटिफिकेशन- 26 मार्च 2026
  2. नामांकन की आखिरी तारीख- 5 मार्च 2026
  3. नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026
  4. नामवापसी की अंतिम तिथि – 9 मार्च 2026
  5. मतदान- 16 मार्च 2026
  6. समय – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे
  7. मतगणना – 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles