इमरान खान ने लगातार चौथी बार जीता तुमान के उपसरपंच का चुनाव

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (CG City NEWS) कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत ऐतिहासिक ग्राम पंचायत तुमान के युवा इमरान खान ने लगातार चौथी बार तुमान के उपसरपंच का चुनाव जीत लिया है। इमरान खान लगातार 2010 से अब तक ग्राम पंचायत तुमान के उपसरपंच के पद पर बने हुए हैं।
इमरान खान तुमान में युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं और युवाओं के द्वारा हर चुनाव में उनका समर्थन किया जाता है। इमरान खान तुमान के वार्ड क्रमांक 2 से विजेता होकर उपसरपंच का चुनाव जीता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 14-6 से हराया है।

इमरान खान भारतीय जनता पार्टी के अल्प संख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का भी दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने युवा साथियों और ग्राम पंचायत तुमान के लोगों को दिया है। इमरान ने कहा कि ग्राम पंचायत तुमान के शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और ग्राम विकास में उनका पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा।
ग्राम पंचायत तुमान में 19 वार्ड है पिछले दिनों उपसरपंच के चुनाव में उनके खिलाफ लड़ रहे प्रत्यासी ने केवल 6 वोट हासिल किया वही इमरान खान ने 14 वोट हासिल किया, इमरान खान इस जीत का पूरा श्रेय अपने युवा साथियों को और ग्राम पंचायत तुमान के लोगो को दिया है, इमरान ने कहा कि ग्राम पंचायत तुमान के शिक्षा स्वस्थ, एवं साफ सफाई एवं ग्राम विकास में उनका पूरा सहयोग एवं समर्थन रहेगा,, इमरान खान के इस शानदार जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह ने उन्हें जीत की बधाई दी, इमरान खान डॉक्टर पवन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं, ग्राम पंचायत तुमान के उपसरपंच बनने पर ग्राम पंचायत तुमान के युवा गणेश सेन,ओमप्रकाश, शनिच मिंज, विष्णु, गजानंद, एजाज खान, एवं सभी ग्राम वासी ने बधाई दी,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles