महाराष्ट्र में शिवसेना पार्षद के पति की दिनदहाड़े हत्या, बीच सड़क पर तलवार और कुल्हाड़ियों किए वार; नौ गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नवनिर्वाचित शिवसेना पार्षद के पति की हत्या कर दी गई। इस मामले में एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगेश सदाशिव कालोखे उर्फ अप्पा का शुक्रवार को खोपोली कस्बे में कुछ लोगों ने पीछा कर बेरहमी से हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय कालोखे अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी विहारी इलाके में उन पर हमला हुआ।

  1. अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर, इसी समय हुआ हमला
  2. स्थानीय निकाय चुनाव में पत्नी को मिली जीत से रंजिश रखते थे प्रतिद्वंद्वी

 महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नवनिर्वाचित शिवसेना पार्षद के पति की हत्या कर दी गई। इस मामले में एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगेश सदाशिव कालोखे उर्फ अप्पा का शुक्रवार को खोपोली कस्बे में कुछ लोगों ने पीछा कर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय कालोखे अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी विहारी इलाके में उन पर हमला हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक नवनिर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति थे, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं। यह हत्या कालोखे और उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच राजनीतिक रंजिश का नतीजा थी। प्रतिद्वंद्वी हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में हार गए थे।

पुलिस ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपित रविंद्र देवकर, दर्शन देवकर और छह अन्य लोगों को नागोथाने इलाके से गिरफ्तार किया गया है। हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश के बीच खोपोली पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक पुलिस ने कालोखे की हत्या के संबंध में नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हमारी जांच जारी है।

जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि दर्शन रविंद्र देवकर ने सचिन चव्हाण और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर कालोखे का पीछा किया और तलवार, हंसिया और कुल्हाड़ी से उन पर हमला किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए पांच टीमें गठित की हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान और भी लोगों की संलिप्तता सामने आई है। तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी की मदद से पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!