बेटा न होने से परेशान मां ने छह वर्षीय बेटी की कर दी हत्या, मराठी न बोल पाने से भी थी नाखुश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

नवी मुंबई की एक 30 वर्षीय महिला को अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि वह बेटी नहीं चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे बेटा चाहिए था।

HighLights

  1. मराठी न बोल पाने से भी थी नाखुश, गला घोंटकर दिया घटना को अंजाम
  2. कलंबोली पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने बीएससी की पढ़ाई की है

 नवी मुंबई की एक 30 वर्षीय महिला को अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि वह बेटी नहीं चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे बेटा चाहिए था। वह इस बात से भी नाखुश थी कि बेटी की बोली स्पष्ट नहीं थी। वह केवल हिंदी बोलती थी, मराठी नहीं। महिला अवसादग्रस्त बताई गई है।

कलंबोली पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने बीएससी की पढ़ाई की है और अपने आइटी इंजीनियर पति के साथ रहती है। महिला 23 दिसंबर को अपनी बेटी को अस्पताल ले गई और बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गई है।

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शक होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। शुरुआत में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम से पता चला कि बच्ची का गला घोंटा गया था।

इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अदालत ने मां को 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!