रायपुर में पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में किया था जानलेवा हमला

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में अपराध एवं हथियारबंद घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला करने वाले आरोपी को महज तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में अपराध एवं हथियारबंद घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला करने वाले आरोपी को महज तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद हाशिम (27 वर्ष), निवासी रक्सेल बाड़ा, मौदहापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच स्वीपर मोहल्ला क्षेत्र में पुरानी लेन-देन की रंजिश को लेकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को तत्काल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

हमले के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देश पर त्वरित नाकेबंदी और सघन खोज अभियान चलाया गया। क्राइम टीम, थाना गोल बाजार, मौदहापारा, कोतवाली और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बैजनाथ पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नियाज खान अशरफी उर्फ निज्जू (27 वर्ष) निवासी मदनी चौक, संजय नगर, टिकरापारा (हाल पता अफरोज बाग, मौदहापारा) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मौदहापारा थाने में आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण तथा टिकरापारा थाने में घरेलू हिंसा का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सुजुकी कंपनी की स्कूटी और एक चाकू जब्त किया है। आरोपी को हिरासत में रखकर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles