कोरबा // कोरबा जिला अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तनेरा में शुक्रवार 13 फरवरी को एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर रुंगटा कंपनी के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रुंगटा कंपनी के विरोध में पिछले 34 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी है, जो अब और तेज होता नजर आ रहा है।
महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित खदान से क्षेत्र की जल, जंगल और जमीन पर गंभीर संकट उत्पन्न होगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि खदान खुलने से हाथियों का खतरा और बढ़ेगा, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं पसान ब्लॉक इकाई अध्यक्ष दिनू आयम और जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सभापति संतोष मरावी ने की। वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज मरावी ने किया।
इस दौरान ग्राम पंचायत पुटीपखना के सरपंच चंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे।
महापंचायत में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में ऐलान किया कि किसी भी स्थिति में रुंगटा कंपनी की खदान को खुलने नहीं दिया जाएगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन पसान तहसीलदार को सौंपा गया।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे और कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।
कार्यक्रम के समापन पर ग्राम पंचायत तनेरा के सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार मरपची ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देखिये कवासी लखमा ने क्या कहा YouTube 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
रूंगटा कोल ब्लॉक को निरस्त करने एवं क्षेत्रीय जन समस्याओं को दूर करने के लिए बेतलो बैठक संपन्न हुई

