IND vs SA 4th T20I Live Score: कोहरे के चादर से ढका इकाना, चौथा टी20I मुकाबला रद; वापस होंगे टिकट के पैसे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा एवं अहम मुकाबला बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, कोहरे के चलते मैच का टॉस नहीं हो सका और आखिर में मुकाबले को रद करना पड़ा। भारत सीरीज जीतने तो साउथ अफ्रीका बराबरी करने उतरेगा।

IND vs SA 4th T20I Live Score: कोहरे के चादर से ढका इकाना, चौथा टी20I मुकाबला रद; वापस होंगे टिकट के पैसे
 

India vs South Africa 4th T20I Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा एवं अहम मुकाबला बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, लखनऊ में ज्यादा कोहरे के चलते मैच में टॉस नहीं हो सका और मुकाबला रद कर दिया गया। भारत टूर्नामेंट में 2-1 आगे है और मेहमान टीम को आखिरी मुकाबले में वापसी करनी होगी।

मैच शुरू होने से ठीक पहले भारत के लिए बुरी खबर आई। उप-कप्तान शुभमन गिल आज के मैच से बाहर हो गए हैं। उनके पैर में चोट लगी है। इससे पहले अक्षर पटेल बीमार होने के वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

वापस होंगे टिकट के पैसे

भारत और साउथ अफ्रीका मुकाबला रद होने से सबसे ज्यादा मायूसी दर्शकों को है। क्योंकि उनका पैसा और समय दोनों खराब हुआ। हालांकि, यूपीसीए के एक पदाधिकारी के अनुसार, जो मैच रद होता है उसका पूरा पैसा वापस मिलता है। इस मैच का भी पैसा दर्शकों को मिलेगा, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles