janjgir-champa-holi-violence : नवागढ़ पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जांजगीर-चांपा जिले में होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जांजगीर-चांपा पुलिस के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने पत्थरबाजी और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना बीती रात लगभग 2:00 बजे की है, जब थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग टीम ग्राम राछाभाटा से सेमरा-बुढ़ेना की ओर गश्त कर रही थी। ग्राम बुढ़ेना में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था। पुलिस टीम द्वारा सड़क से अवरोध हटाया जा रहा था, तभी छिपे हुए उपद्रवियों ने पुलिस के शासकीय वाहनों पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में दोनों वाहनों के आगे और पीछे के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों में अनीश यादव (19), साहिल यादव (21), राज कश्यप (19), सुखराम कश्यप (22) और परमेश्वर यादव (22) शामिल हैं। सभी ग्राम बूढ़ेना, थाना नवागढ़ के निवासी हैं।
आरोपियों के खिलाफ थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, थाना प्रभारी नवागढ़ सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
होली जैसे त्योहारों में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles