कोरबा: रानी अटारी भूमिगत कोयला खदान की कर्मचारियों की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी, बड़ा हादसा टला

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान /04/march /26// कोरबा जिले के चिरमिरी क्षेत्र में संचालित रानी अटारी भूमिगत कोयला खदान से कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाली बस  अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, बस खदान क्षेत्र से कर्मचारियों को लेकर निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतरकर किनारे झाड़ियों में जा फंसी। घटना के समय बस में कई कर्मचारी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, जिससे गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस को बाद में  बाहर निकालने की तैयारी की गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बस मे तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने परिवहन व्यवस्था की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। समय रहते बस की रफ्तार नियंत्रित होने से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

कोरबा के पसान क्षेत्र में हाथियों का उत्पात, मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने कलेक्ट्रेट में की शिकायत

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles