जांजगीर-चांपा: 3 दिन में अपहृत नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जांजगीर-चांपा।(cgcitynews) जिले में थाना बलौदा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 03 दिवस के भीतर सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को एक नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। परिजनों की शिकायत पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह खबर भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/16-year-old-criminal-absconds-from-korba-childrens-home-again-questions-on-security-system/
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपहृता की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी गई।
विवेचना के दौरान 19 जनवरी 2026 को पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी सुनील कश्यप उम्र 20 वर्ष, निवासी पचरी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार करने का जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 96, 64(M), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी बलौदा), सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://cgpolice.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles