कोरबा में चलती ऑटो में लगी आग, मड़वारानी जा रहे यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews) // कोरबा-चांपा मार्ग में स्थापित ऐतीहासिक, प्राचीन, पहाड़ पर विराजित धार्मिक आस्था स्थल मड़वारानी का दर्शन करने जा रहे ऑटो सवार लोगों की जान उस समय आफ़त में फंस गई, जब ऑटो में आग लग गई। ऑटो में सवार यात्रियों ने किसी तरह ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई।
कोरबा शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कोरबा-चांपा मार्ग में मड़वारानी में पहाड़ पर विराजमान माता के दर्शन करने ऑटो चालक परिवार सहित जा रहा था। ऑटो पहाड़ पर चढ़ रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग को देख ऑटो में बैठे यात्री किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/serious-flaws-found-in-petrol-tank-seal-inspection-of-pasan-in-korba-district/

कोरबा में चलती ऑटो में लगी आग

ऑटो चालक ने बताया कि पहाड़ की चढ़ाई के दौरान ऑटो ऊपर नहीं चढ़ पा रहा था। अधिक दबाव के कारण पेट्रोल पाइप फट गया और इंजन गर्म होने से ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो धू-धू कर जलने लगा। पहाड़ के ऊपर होने के कारण आग बुझाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उरगा थाना पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी और 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुष्टि की कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आगजनी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही बाधित रही। बाद में यातायात सामान्य हो गया।
उल्लेखनीय हैं की मड़वारानी पहाड़ पर सड़क मार्ग से ऊपर पहुंचने में लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जबकि पीछे के रास्ते सीढ़ियों से यह दूरी एक किलोमीटर है।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles