29.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

जांजगीर-चाम्पा लूट कांड का खुलासा: 20 लाख की लूट का मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जांजगीर-चाम्पा।17/01/26//  जांजगीर चाम्पा लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख रुपये से अधिक की लूट और अपहरण के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए साइबर टीम और चाम्पा पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना चाम्पा क्षेत्र में हुए 20 लाख 18 हजार 700 रुपये की सनसनीखेज लूट और अपहरण के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में साइबर टीम एवं थाना चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार तथा CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।

👉 “ये भी पढ़ें 👇

https://cgcitynews.com/writing-the-truth-on-illegal-mining-becomes-deadly-planned-attack-on-journalist-sushant-gautam-in-amarkantak-maikal-watch-video/
🔴 क्या है पूरा मामला
प्रार्थी हरीश देवांगन, जो मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में पिछले 4–5 वर्षों से सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है, 9 जनवरी 2026 को कंपनी की राशि कलेक्शन के लिए सक्ती गया था। वहां से उसने दो व्यापारियों से कुल 20,18,700 रुपये नकद एकत्र किए।
दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास काली रंग की कार सवार आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद जबरन अपहरण कर उसे कार में बैठाया गया, मोबाइल छीना गया और मारपीट करते हुए मैनपाट ले जाकर गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई।
हरीश पूरी रात खाई में फंसा रहा और अगले दिन किसी तरह सड़क तक पहुंचकर घटना की सूचना दी।
🟢 CCTV और साइबर टीम की बड़ी भूमिका
पुलिस ने घटना स्थल से लेकर चाम्पा, बलौदा और कोरबा तक 300 से अधिक CCTV कैमरों की जांच की। तकनीकी विश्लेषण और अनुभव के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान की गई, जो अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत पाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दो माह पूर्व इस लूट की योजना बनाई थी। मास्टरमाइंड योगेश रात्रे ने ही हरीश की रेकी कर समय और जानकारी दी थी।
🟢 बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
₹13,75,000 नकद
घटना में प्रयुक्त हुंडई वेन्यु कार
चाकू
बेसबॉल स्टिक
5 मोबाइल फोन
जब्त किए हैं।
🟢    जांजगीर चाम्पा लूट कांड     गिरफ्तार आरोपी
योगेश रात्रे उर्फ छोटे
जमुना सेवायक
महेश्वर दिवाकर उर्फ छोटे दाऊ
अमीर मिरी उर्फ भोलू
एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
🟢 पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
  जांजगीर चाम्पा लूट कांड  को सुलझाने में साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिसकी जिले भर में सराहना हो रही है।

https://cgpolice.gov.in


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!