कंगना रनौत बीते दिन ही अयोध्या पहुंच गई थीं, प्राण प्रतिष्ठा से पहले, मंदिर में लगाया झाड़ू, ये सितारे भी अयोध्या रवाना

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मुंबई
बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने सितारों को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलावा भेजा गया है। कंगना रनौत बीते दिन ही अयोध्या पहुंच गई थीं। बाकियों के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को कंगना ने अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत सुकून मिल रहा है और अयोध्या जैसे राम लोक बन गया है।

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
कंगना ने कहा, ‘पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज रही है। हर जगह फूलों की मालाएं लग रही हैं। फूलों से सजाया जा रहा है। भजन और यज्ञ हो रहा है। पूरा माहौल राममय हो गया है। ऐसा लगता है कि राम लोक में पहुंच गए हैं।’ राहुल गांधी और अखिलेश यादव के अयोध्या नहीं आने पर कंगना ने कहा, ‘अगर उन लोगों के बस की होती तो राम कब का आ जाते। उन लोगों के बस की बात नहीं है इसलिए राम अब आ रहे हैं। हमारे लिए तो राममय होने का वक्त है। शादियों में जिस तरह से फूफा और चाचा नाराज रहते हैं वैसे वो लोग फूफा और चाचा बनकर रहें।’

विवेक ओबेरॉय को मुंबई एयरपोर्ट पर पपराजी ने कैमरे में कैद किया। वह भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेंगे।  एयरपोर्ट पर वह फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे। एयरपोर्ट पर पहुंचकर अनुपम खेर ने कहा, ‘अयोध्या नगरी जा रहे हैं। अच्छी भावना है। आप लोगों के लिए भी प्रार्थना करूंगा। बहुत मन में भावनाएं हैं। बहुत सालों तक इस दिन का इंतजार किया।’ डायरेक्टर मंधुर भंडाकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, ‘बहुत सालों से इंतजार था। बहुत खुशी है। दर्शन करेंगे राम लला का। सबके लिए प्रार्थना करेंगे।’ रणदीप हुड्डा पत्नी लिनलैशराम के साथ स्पॉट हुए। उन्होंने खुशी जताई कि इस मौके का हिस्सा बनेंगे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles