500 साल के लंबे इंतजार के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं: विष्णुदत्त शर्मा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भोपाल.
अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार प्रातः 11 बजे प्रदेश भाजपा कर्यालय स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजनों द्वारा ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कर रामायण का पाठ कर दिव्यांगजनों का सम्मान किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कल 22 तारीख को दुनिया में भारत एक नया इतिहास लिखने वाला है। 500 साल के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। कल पूरी दुनिया में दीपावली मनेगी और भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आज रविवार से पार्टी प्रदेश कार्यालय में टॉस्क नेशनल और दिव्यांग मंच द्वारा ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। सभी दिव्यांग भाइयों को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है। ये दिव्यांग हो सकते हैं, लेकिन यह भारत की बड़ी ताकत हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कल सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठ के साथ भारत का डंका पूरे विश्व मे ंबजने वाला है। यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है, जिसे उत्सव के रूप में मनाना है।

108 दिव्यांगजन कर रहे रामायण पाठ
भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण का पाठ प्रदेशभर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में कर रहे हैं, जो देश में अपनी तरह का पहला आयोजन है। इसके लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण मंगवाई गई है। 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। उसके उपरांत प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा अयोध्या के मुख्य आयोजन का लाइव प्रसारण
अखंड रामायण का पाठ संपन्न होने के बाद अयोध्या में होने वाले भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी प्रदेश भाजपा कार्यालय से दिखाया जाएगा।   इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा, डाक्यूमेंट्री सेल के प्रदेश संयेजक मनोज यादव, नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, मीडिया पैनलिस्ट सत्येन्द्र जैन, सुसरिता देशपांडे, रीता मिश्रा, श्वेता त्यागी, प्रयाग रघुवंशी, पवन दुबे, कामेश्वर सिंह उपस्थित रहे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles