Kondagaon Accident :: कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बड़ेठेमली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद घर में मातम छा गया।
यह भी पढ़े 👇
Kondagaon Accident
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि फरसगांव निवासी मामा-भांजे मेला देखने के लिए बाइक में सवार होकर गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान बड़े ठेमली के जंगल में अचानक से बाइक का नियंत्रण बिगड़ने से दोनों गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जहां दोनों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं, इस घटना में लोकेश मंडावी व कमलेश नेताम की मौत हो गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। http://Kondagaon Accident


