कोरबा ब्रेकिंग / मछली पकड़ रहे बच्चों के हाथ में फंसे थैले में मिला महिला का कटा सिर-इलाके में दहशत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (//) कोरबा जिलान्तर्गत सीएसईबी थाना क्षेत्र झोपड़ी पारा श्मशान घाट के पास पुराना फिल्टर हाउस हसदेव नदी में बहते हुए थैले में एक महिला का कटा हुआ सिर बच्चों को मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे नदी में मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान उनके हाथ में एक झोला आ फंसा। जिसे खोल कर देखने एक महिला का कटा सिर दिखा। बच्चों ने तत्काल इसकी जानकारी बड़ों को दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोरबा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटे सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने जाकारी देते हुए बताया की उक्त थैला को खोलकर देखा गया तो थैले में एक मुंडी मिली जिसमें बड़े-बड़े बाल थे। कलाई का एक हिस्सा तथा एक पंजा जो काले मेरून कलर की कथरी या गद्दे के कवर में लपेटा हुआ था। जिसके साथ एक समीज एवं गुलाबी रंग का टॉप मिला जिसमें Lovely Earth Tones और कपड़े के टैग में ATHIYA लिखा है। संभवतः 1.5 से 2 माह पूर्व की घटना बताई जा रही है

 

पुलिस ने अपील करी है कि जिला कोरिया, महेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर एवं कोरबा में पिछले चार पांच माह पूर्व के ऐसे गुम इंसान जिसमें गुमशुदा महिलाओं के ऐसे मामले जिनमें गुम इंसान या अपहरण के ऐसे मामले जिनमें महिला दस्तयाब नहीं हुई हो, संबंधित थाना या व्यक्ति पुलिस चौकी सीएसईबी से संपर्क कर कपड़े के आधार पर मृतिका की पहचान कर सकते हैं। घटना के संबंध में मर्ग क्र. 13/25 कायम कर बाद पंचायतनामा पीएम के लिए रवाना किया गया है। कपड़े के आधार पर पता तलाश करने से महिला की पहचान हो सकती है। ‌पुलिस जांच में जुटी हुई है

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles