जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 पसान से प्रकाशचंद जाखड़ की मजबूत दावेदारी ,क्या क्षेत्र को मिलेगा अनुभवी जनप्रतिनिधि

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान  // पोंडी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र क्र 01 पसान में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस क्षेत्र से  सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई युवा नेता अब राजनीति में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  इन सब युवाओं के उपर अनुभवी भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य प्रकाश चंद जाखड़ की दावेदारी भारी पड़ रही है ,प्रारंभिक रुझानों में उनके द्वारा क्षेत्रों में किया गया विकास कार्य एवं उनका राजनीतिक अनुभव उन्हें जनपद की कुर्सी तक ले जाने का इशारा कर रहा है ,

सामाजिक कार्यों में अग्रणी 

प्रकाशचंद जाखड़  ने हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। ग्रामीण विकास और जनकल्याण के कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वनांचल क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों को जनता ने खूब सराहा है। प्रकाशचंद जाखड़ की दावेदारी को लेकर क्षेत्र के युवा ही नहीं, बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग ग्रामीण भी उत्साहित हैं। जनसमर्थन के साथ उनके पक्ष में एक सकारात्मक माहौल तैयार होता दिख रहा है।

राजनीतिक अनुभव और जनसमस्याओं की समझ

प्रकाशचंद जाखड़ ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी जनता की मांगों को लेकर अपनी आवाज मुखर की थी। उनकी नेतृत्व क्षमता और समस्याओं की गहरी समझ उन्हें इस बार एक मजबूत और भरोसेमंद प्रत्याशी बना रही है। उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है

स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस 

पसान  के हॉस्पिटल में बेड की संख्या बढ़वाना  और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना पहली प्राथमिकता होगी इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।उन्होंने कहा यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वे क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जनता के मूलभूत जरूरत (रोटी कपड़ा मकान स्वास्थ्य शिक्षा) के साथ-साथ युवा वर्ग के लोगों को आजीविका के से जोड़ना  मुख्य लक्ष्य रहेगा ।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles