कृषक उन्नति योजना: 25 लाख किसानों के खाते मे ₹10,324 करोड़ की राशि होगी ट्रांसफर , 28 फरवरी को होगा भव्य कार्यक्रम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “कृषक उन्नति योजना” के अंतर्गत किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी की गई है। राज्य सरकार ने 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे उनके खातों में अंतरित करने का निर्णय लिया है।
इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सहायता राशि का वितरण 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि प्रत्येक विकासखंड में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिले में दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा।

👇👇महत्वपूर्ण आदेश छत्तीसगढ़ शासन

https://cgcitynews.com/march-4-declared-dry-day-on-holi-in-chhattisgarh-all-liquor-shops-will-remain-closed/

सरकार ने कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कम से कम 20 हजार किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, वहीं विकासखंड स्तर पर न्यूनतम 2 हजार किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी विकासखंडों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ सकें। मुख्यमंत्री द्वारा कुछ किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम स्थल का चयन इस प्रकार किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles