26.4 C
Madhya Pradesh
Saturday, April 4, 2026

गोरखपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़: 1611 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मुंडेरा बाजार, गोरखपुर:
चौरी चौरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हरियाणा निर्मित 1611 बोतल शराब और एक कार बरामद की है। दोनों आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं और बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर अवैध कारोबार कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नबियहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान बिहार नंबर प्लेट लगी एक कार को रोका गया। पुलिस को देखते ही कार सवार दो युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान दीपक और धीरज अहलावत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ। कार की जांच में इंजन और चेसिस नंबर में गड़बड़ी पाई गई। साथ ही, वाहन के अंदर से हरियाणा का एक अतिरिक्त नंबर प्लेट भी मिला।

कार की तलाशी लेने पर 180 एमएल की कुल 1611 बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 290 लीटर है। आरोपियों के पास शराब के वैध दस्तावेज नहीं थे।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार में तीन गुना कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!