कोरबा // जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक,
उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी उरगा से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक नवीन पटेल को थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर से थाना प्रभारी उरगा भेजा गया है। साथ ही सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन यादव को पुलिस सहायता केंद्र से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है।
यह स्थानांतरण आदेश पुलिस विभाग में कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
यह भी पढ़े 👇👇
पसान में अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


