प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पलनाडु में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, कहा- ‘NDA का बढ़ रहा कुनबा’

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पालनाडु (आंध्र प्रदेश)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पलनाडु में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के अपने लक्ष्य ‘400 के पार’ को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है चार सौ पार। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए गठबंधन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है।

आंध्र प्रदेश को लेकर क्या बोले PM Modi?
उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हमारे सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे एनडीए की ताकत बढ़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आपके अधिकारों और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।

PM Modi ने I.N.D.I. गठबंधन पर बोला हमला
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करती है। उन्होंने कहा कि आज मजबूरी में कांग्रेस ने I.N.D.I. गठबंधन बनाया है, लेकिन उनकी सोच यही है।

दो संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे लोग
पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोग दो संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यहां के लोगों केंद्र में एक बार फिर से एनडीए की सरकार को वापस लाने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश के लोग राज्य सरकार से नाराज चल रहे हैं और वे ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री भ्रष्टाचार में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles