बिलासपुर में अधेड़ की हत्या: पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर मार डाला, मुख्य आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ को घेरकर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कोटा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पांडेय करगी खुर्द कोरी पारा का निवासी था और वर्तमान में गनियारी भाड़म में रह रहा था। बताया जा रहा है कि मोहन पांडेय और आरोपी राजाराम साहू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी पक्ष ने मोहन पांडेय को सुनियोजित तरीके से घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया।

इस दौरान गनियारी निवासी शरद कौशिक ने बीच-बचाव की कोशिश की, जिसमें वह भी घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles