रायपुर में अवैध गैस सिलिंडर का भंडार, पुलिस ने 16 घरेलू सिलिंडर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा कर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया।

Illegal gas cylinder stockpiled in Raipur, police arrested a youth with 16 domestic cylinders
राजधानी रायपुर में अवैध रूप से गैस सिलिंडर जमा कर रखने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खमतराई थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलिंडर अवैध रूप से जमा कर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी से सिलिंडरों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 इंडियन घरेलू गैस सिलिंडर जब्त कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय साव (30) के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से गैस सिलिंडर का भंडारण और उपयोग सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा बन सकता है, इसलिए इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जा रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles