गौरेला पेंड्रा मरवाही:नया शिक्षा सत्र 2025-26 सोमवार से शुरू हुआ. स्कूल खुलने से पहले युक्तियुक्तकरण के बाद सभी स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या के साथ ही शिक्षकों की व्यवस्था की गई है. लेकिन स्कूल खुलने के पहले ही दिन पेंड्रा ब्लॉक के कई स्कूलों में ताले जड़े मिले. कुछ जगह स्कूल खुले और वहां बच्चे भी पहुंचे लेकिन टीचर गायब मिले.
16 जून को स्कूल खुलने के पहले ही दिन दिखी बड़ी लापरवाही:पेंड्रा विकास खंड के दूरस्थ स्कूलों में ये गंभीर लापरवाही देखने को मिली है. जिनमें ये स्कूल शामिल है.
-
प्राथमिक शाला उरांव पारा खरडी में 16 छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचे लेकिन वहां कोई भी टीचर मौजूद नहीं था. स्कूल में सफाई कर्मी मिला. जिसने बताया कि टीचर बच्चों के लिए किताबें लेने गए हैं.
-
प्राथमिक शाला अमलीडाड तिलोरा में स्कूल का गेट ही नहीं खोला गया. स्कूल के पास मौजूद महिला जानकी बाई ने बताया कि स्कूल की चाभी शिक्षकों के पास नहीं होने के कारण स्कूल नहीं खुला. टीचर स्कूल आए थे लेकिन गेट का ताला नहीं खुलने के कारण वे वापस चले गए.
-
तिलोरा के प्राथमिक स्कूल के सामने ही मिडिल स्कूल है. लेकिन वहां भी दोपहर 2 बजे के समय ना बच्चे दिखे ना ही टीचर नजर आए. गांव की महिला जानकी बाई ने बताया सुबह 10 से 15 बच्चे स्कूल आए थे लेकिन टीचर नहीं आने के कारण सभी बच्चे वापस अपने घर चले गए.
-
दोनों ही स्कूल में 2-2 टीचर पदस्थ है.
-
यही हाल प्राथमिक शाला गोढा का भी देखने को मिला. वहां पर भी स्कूल में कोई भी शिक्षक या स्टाफ देखने को नहीं मिला.
-
प्राथमिक शाला रावन टोला दमदम में भी स्कूल का हाल ऐसा ही कुछ रहा. दोपहर 2 बजे से पहले ही स्कूल में ताला लगा मिला


