रेडी टू ईट (RTE) संचालन में लापरवाही, चयनित स्व सहायता समूह का अनुबंध निरस्त

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / cgcitynews // रेडी टू ईट (RTE) संचालन में चयनित स्व सहायता समूह की लापरवाही अब उस पर भारी पड़ गई है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए चयनित समूह का अनुबंध निरस्त कर दिया है। अंतिम सूची के अनुसार अब प्रतिक्षारत स्व सहायता समूह को रेडी टू ईट संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

https://cgcitynews.com

पोषण 2.0 योजना के तहत हुआ था चयन

रेडी टू ईट योजना के अंतर्गत सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 कार्यक्रम के तहत पोषक आहार, रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाइड आटा निर्माण व आपूर्ति के लिए महिला स्व सहायता समूहों का चयन किया गया था। परियोजना स्तर पर यूनिट स्थापित कर संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।

https://cgcitynews.com/a-grand-procession-and-a-three-day-tableau-festival-will-be-organized-in-korba-on-baba-guru-ghasidas-jayanti/

रुचि नहीं लेने पर प्रशासन ने लिया निर्णय

जिला कोरबा में चयनित आदर्श महिला स्व सहायता समूह, खिरटी (विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा) द्वारा संचालन में रुचि नहीं लेने एवं लापरवाही बरतने के चलते जिला पंचायत सीईओ द्वारा समूह का अनुबंध निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अंतिम सूची में शामिल स्मृति स्व सहायता समूह, डूडीपीपर (टिहली सरई) को रेडी टू ईट संचालन का दायित्व सौंपा गया है।

इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अन्य चयनित समूहों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अन्य क्षेत्रों में भी शिकायतों की जांच जारी है और लापरवाही मिलने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

इस कार्रवाई के बाद अन्य चयनित स्व सहायता समूहों में भी हलचल देखी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि RTE संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर आगे भी अनुबंध निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

विधानसभा में भी उठ चुका है मामला

गौरतलब है कि रेडी टू ईट संचालन को लेकर विधानसभा मानसून सत्र में भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप उठ चुके हैं, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है।

https://wcd.cg.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles