Rohit Shetty हाउस फायरिंग मामले में निकला नेपाल कनेक्शन? जांच में कई अन्य बातें आईं सामने

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस को अंतरराष्ट्रीय साजिश के सुराग मिले हैं। जांच में पता चला है कि हमलावरों को सीधे बैंक खातों में पैसे मिले थे, जिसे एटीएम से निकाला गया। अधिकारियों को नेपाल से फंडिंग के संकेत मिले हैं और ‘आगरा मॉड्यूल’ से संबंध की जांच हो रही है

HighLights

  1. रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में नया खुलासा
  2. मिले नेपाल से फंडिंग के संकेत
  3. रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी

 बीते महीने 31 जनवरी, 2026 को मुंबई के जुहू स्थित फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब, न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस को एक अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़े संभावित सुराग मिले हैं।

खाते से फटाक से निकाल लिए पैसे

पोर्टल को सूत्रों ने बताया कि गोली चलाने वाले लोगों को कथित तौर पर सीधे उनके बैंक खातों में पेमेंट मिली थी और बाद में उन्होंने तुरंत पकड़े जाने से बचने के लिए एटीएम से नकदी निकाल ली थी। अधिकारियों ने खुलासा किया है कि हमलावरों के बैंक खातों में जमा की गई धनराशि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जमा की गई थी।

Rohit (7)

हमले के पीछे हो सकता है बड़ा नेटवर्क

इससे अधिकारियों को शक हुआ है कि इस हमले के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है। फाइनेंशियल ट्रेल का पता लगाने के लिए बैंकों से आरोपियों के खातों की पूरी जानकारी और लेन-देन का इतिहास शेयर करने को कहा गया है।

जांच के दौरान, ऐसे सुराग भी मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि कुछ धनराशि नेपाल से आ रही है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं इसका संबंध ‘आगरा मॉड्यूल’ से तो नहीं है।

Rohit

रणवीर को भी मिली थी धमकी

रोहित के घर पर हमले के बाद बिश्नोई गैंग ने रणवीर सिंह को भी धमकी दी थी। हरि बॉक्सर ने एक वॉयस नोट शेयर किया गया था जिसमें उन्होंने कहा, “मैं हरि बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। ये वॉयस नोट बॉलीवुड वालों के लिए है, खास रणवीर सिंह तेरे लिए और रोहित शेट्टी तेरे लिए। टाइम रहते तुम दोनों लाइन पे नहीं आए ना तुम्हारा वो हाल करेंगे के तुम्हारे साथ… रणवीर सिंह तुझे बहुत ज्यादा शौक है सलाह देने का, एप्लीकेशन दे दो, रिपोर्ट कर दो और तूने भी कर दी।”

वॉइस नोट में उन्होंने आगे रणवीर और रोहित की टीम पर हमला करने की भी धमकी दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म निर्माता फिलहाल गोलमाल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!