33.8 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

कवर्धा बस स्टैंड में उपद्रव मचाने वालों की पुलिस ने किया गिरफ्तार, शहर में जुलूस निकाल भेजा जेल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में घटित मारपीट व उपद्रव की घटना को कबीरधाम पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल, कल मंगलवार 30 दिसंबर को बस स्टैंड कवर्धा स्थित सुलभ शौचालय के पास चाय-नाश्ता दुकान के सामने आरोपियों द्वारा लाठी, डंडा व लकड़ी से पीड़ितों के साथ मारपीट की। गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया में उक्त घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में धारा 119, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।मामले में कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त एक नाबालिग समेत कुल तीन आरोपी को हिरासत में लिया गया। इसमें यशवंत मरावी पिता स्व. कुलूम मरावी, उम्र 23 व शिवकुमार मरावी पिता स्व. कुलूम मरावी, उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी कवर्धा को आज बुधवार गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले इन दोनों की शाम के समय कवर्धा शहर में जुलूस निकाली गई। वहीं, नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत पृथक वैधानिक कार्रवाई करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के आदेशानुसार उसे पर्यवेक्षण एवं अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। डीएसपी केके चंद्राकर ने कहा कि कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश है, सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, मारपीट, अवैध वसूली अथवा किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति, सुरक्षा व नागरिकों के विश्वास से समझौता करने वालों की जगह जेल है। ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!