

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोतली के आश्रित ग्राम टेंगरमार में सर्पदंश की घटना सामने आई है, जहां इस घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय राधिका मांझी मंगलवार की दोपहर खाना खाने के बाद घर से लगे आंगन में थी। इसी दौरान अचानक सांप पर उसका पैर लग गया और सांप ने तीन जगह पर डस दिया। और इसके बाद चीख-पुकार मचाने लगी। परिजन मौके पर पहुंचे सांप तो भाग कर झाड़ियों में छिप गया।
राधिका को तत्काल करतला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख वहां से जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
