थाना बालको क्षेत्र में डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश*19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा:-कोरबा पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह पर नज़र रखते हुए बालको थाना क्षेत्र में दर्ज करोड़ों की डकैती की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल की मदद और विशेष जांच टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
Oplus_16908288
आरोपियों पर अपराध क्रमांक 707/2025 (धारा 310(2), 310(4), 61 BNS एवं 25, 27 Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामला बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा अंतर्गत ग्राम तराईडांड़ का है, जहां देर रात हथियारबंद डकैतों ने एक किराना व्यापारी के घर में धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। करीब 1 बजे हुए इस हमले में लगभग 15 से 18 बदमाश शामिल थे, जिन्होंने घर में घुसते ही सभी सदस्यों को रस्सी से बांध दिया।“सौम्या चौरसिया के पैसे कहां रखे हैं?”जानकारी के अनुसार, डकैतों ने कट्टा अड़ाकर परिवार से बार-बार पूछा—“सौम्या चौरसिया के पैसे कहां रखे हैं?” यह सवाल सुनकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान लूट लिया। अनुमान है कि कुल मिलाकर लाखों का माल डकैत ले भागे।

 

* गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण—*
01. साहिब दास लक्ष्मण दास महत लक्ष्मण दास महत 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
02. विदेशी दास मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
03. सुनील दास महत साहेबदास महत साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
04. नंदकिशोर राठौर धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास BDM हॉस्पिटल रोड, चांपा
05. पवनपूजन सिंह उदियार सिंह गोड़ 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
06. संतोष कुमार श्रीवास नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल – तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
07. उमेश सिंह ठाकुर नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
08. समार सिंह बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
09. कलेश्वर सिंह अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
10. रतिराम सिंह (रतिराम यादव) भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
11. चन्दकांत डिसेना भूषण लाल डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
12. नरसिंह दास कंवेल दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
13. श्याम जायसवाल मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
14. गोरेलाल पटेल अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
15. रितेश श्याम संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
16. गुनितराम पटेल रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
17. शंकर पटेल उर्फ छोंदू जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
18. प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
19. अर्जुन विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा
* पुलिस जांच में प्रमुख तथ्य सामने आए–*
✔ साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण
✔ गाँव में की गई रैकी की पुष्टि
✔ संदिग्ध वाहनों की गतिविधि दर्ज
✔ मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट
✔ मुखबिर की गुप्त सूचना से अहम सुराग
*पुलिस की अपील*
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि —
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल 112 में दें।
आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles