कोरबा / बांगो घर के सामने खड़ी महिला लूट का शिकार हो गई है बाइक में सवार होकर लुटेरे पहुंचे और पानी मांगने के बहाने से करीब पहुंच गए इसके बाद उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बांगो के माचाडोली क्षेत्र के बुलर साइड सागौन प्लांट के पास श्याम बाई यादव निवास करती है। उसका पति जंगल गया हुआ था। करीब 12.30 बजे घर के बाहर अकेली खड़ी थी। इसी दौरान पल्सर बाइक में सवार दो युवक पहुंचे पीछे बैठा व्यक्ति महिला के पास जा पहुंचा उसने महिला से पीने के लिए पानी की मांग की। श्यामबाई कुछ समझ पाती इससे पहले उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर बाइक से मौके से रफूचक्कर हो गए महिला की रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है

