27.1 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 1, 2026

प्राइवेट जेट की उड़ान से मचा कौतूहल, नई कोयला खदान पर सवाल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान / 12/01/26// जिले के पुटिपखना, बीजाडांड़ इलाकों में अचानक एक प्राइवेट जेट का कई बार आसमान में चक्कर लगाना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह जेट लगातार एक ही क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरता नजर आया, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
उल्लेखनीय है कि ठीक दो दिन पहले ग्राम बीजाडांड में नई कोयला खदान खोलने के विरोध में महापंचायत आयोजित की गई थी।

https://cgcitynews.com

इस महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। ग्रामीणों ने कोयला खदान विस्तार को निरस्त करने और वन अधिकार देने की मांग की थी।
महापंचायत के बाद प्राइवेट जेट की गतिविधि सामने आने से लोगों में आशंका जताई जा रही है कि यह उड़ान प्रस्तावित खनन परियोजना से जुड़े सर्वे या निरीक्षण से संबंधित हो सकती है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कोयला खनन से पर्यावरण, खेती और आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। इसी कारण प्रशासन से मांग की जा रही है कि प्राइवेट जेट की उड़ान का उद्देश्य स्पष्ट किया जाए ताकि भ्रम और असंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो।

https://korba.gov.in


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!