‘ट्रेड डील में झूठा बयान दे रहे राहुल गांधी’: विजयशंकर ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर कसा तीखा तंज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांघी के बयान को झूठा और शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्हें न तो माँ भारती की कोई चिंता है और न ही हमारे किसानों और युवाओं के कल्याण की। भाजपा प्रवेश के ऑफर संबंधी बयान देकर झूठ की राजनीति करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की अब यही पहचान है कि गुरु और चेला झूठ बोलने में एक समान हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने और निराधार आरोप लगाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वह अपनी फर्जी कहानियों से हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और हमारे अन्नदाताओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते में, किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। इस समझौते में, हमारे किसानों की सभी प्रमुख फसलों को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि बासमती चावल, फल, मसाले, चाय, समुद्री उत्पाद और कई अन्य उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे निर्यात बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार समझौते में लिया गया हर निर्णय माँ भारती और किसानों तथा युवाओं सहित 140 करोड़ भारतीयों के सर्वोत्तम हित में है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितना झूठ फैलाएँ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक गर्वित, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत सुनिश्चित है।

‘सियासी वजूद को बचाने में लगे भूपेश बघेल’
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की ही तर्ज पर भूपेश बघेल भी झूठ पर झूठ परोसकर अपने सियासी वजूद को बचाए रखने की जद्दोजहद में लगे हैं। भाजपा प्रवेश के ऑफर संबंधी बघेल के बयान को सियासी प्रलाप निरुपित करते हुए कहा कि बघेल के बारे में सारा प्रदेश जानता है। बघेल को भाजपा में लेकर कौन क्या करेगा? भाजपा में अच्छे लोगों का वेलकम है और गलत लोगों को दूर रख भीड़ कम की गई है। बघेल पर सट्टा, शराब, जमीन, कोयला, पीएससी समेत अनेक घोटालों के संरक्षक होने का आरोप है और उन मामलों की जाँच में हो रहे नित-नए खुलासों से ध्यान भटकाने के लिए बघेल इस तरह के झूठ परोसने में लगे हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles