छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम के बीच मिल सकती हैं राहत, बारिश की चेतावनी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम विभाग से राहत की उम्मीद है। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार हैं। इस दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से हल्की राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम द्रोणिकाओं के सक्रिय होने के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिणी इलाके में वर्षा का मुख्य क्षेत्र बने रहने की संभावना है। रायपुर का आज का मौसमराजधानी में आज ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। रातें गर्म बनी रहेंगी। अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं

यह भी पढ़े 👇👇

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर : आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में कटौती, अब केवल 4 घंटे खुलेंगे केंद्र

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles