धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का एक गाना सुनकर रणवीर सिंह भावुक हो गए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह रो पड़े थे।
- रणवीर सिंह धुरंधर का गाना सुनकर हुए भावुक
- अरिजीत की आवाज में आया धुरंधर 2 का गाना
- धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है। फिल्मी गलियारों में रणवीर सिंह समेत बाकी कलाकारों की परफॉर्मेंस और आदित्य धर के निर्देशन और लेखन की तारीफें हो रही हैं। फिल्म के गाने भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
आदित्य धर ने धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) में नए और पुराने दोनों तरह के गाने शामिल किए। कुछ गानों में कई सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके अरिजीत सिंह का भी धुरंधर 2 में एक गाना है।
अरिजीत सिंह ने धुरंधर 2 में सैड सॉन्ग फिर से (Phir Se Song) को अपनी आवाज दी। 25 मार्च को गाना रिलीज किया गया। रणवीर ने गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि वह रो दिए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं रो पड़ा, क्या आप भी?”
धुरंधर 2 के फिर से गाना (Dhurandhar 2 Song Phir Se) सुनकर प्रीति जिंटा भी इमोशनल हो गईं। प्रीति ने रणवीर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “हां (ब्रोकन हार्ट इमोजी)।” सोशल मीडिया पर और सेलेब्स व फैंस भी रणवीर सिंह की बात से सहमति जता रहे हैं।
एक दिन में यूट्यूब पर छाया गाना
फिर से सॉन्ग का म्यूजिक की जिम्मेदारी शाश्वत सचदेव ने संभाली। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि आवाज अरिजीत सिंह की है। एक दिन के अंदर इस गाने को 1.6 मिलियन व्यूज मिल गए हैं।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही दुनियाभर में खूब नोट छाप रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जहां 744 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 1000 करोड़ के पार है। फिल्म ने एक हफ्ते में ही ऐसा कारनामा कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड (करीब 1700 करोड़) ध्वस्त कर दे।

