‘सचिन तेंदुलकर ने सबकी लाइफ खराब कर दी’, कपिल देव ने मास्टर ब्लास्टर को लेकर क्यों कहा ऐसा?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि मौजूदा क्रिकेटरों को अपने शरीर को समझना चाहिए और उसके हिसाब से मेहनत करनी चाहिए। कपिल ने कहा कि बिना अपने शरीर को समझे किसी दूसरे को फॉलो करना नुकसानदायक हो सकता है।

HighLights

  1. कपिल देव ने की सचिन तेंदुलकर की तारीफ
  2. कपिल ने युवा क्रिकेटरों को दिया संदेश
  3. कपिल की कप्तानी में भारत ने जीता था पहला वर्ल्ड कप

 भारत को पहला वर्ल्ड कर दिलाने वाले कप्तान और महान ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी बात कही है। कपिल ने कहा है कि सचिन ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था और तब से कई लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे भी ऐसा करें।

सचिन ने नवंबर-1989 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। सचिन का जो सफर यहां से शुरू हुआ था वो एक सर्वकालिक महान बल्लेबाज बनने तक चला। उन्हें कई तरह के नामों से नवाजा गया। मास्टर ब्लास्टर, क्रिकेट के भगवान, ये वो नाम हैं जिनसे सचिन को पुकारा जाता है। वह शतकों का शतक जमाने वाले पहले और अभी इकलौते बल्लेबाज हैं।

हर कोई है अलग

कपिल ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की साझेदारी की घोषणा के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर अमृत माथुर से बात करते हुए कहा कि हर इंसान अलग है और इसलिए किसी को किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कपिल ने ये बात माथुर द्वारा वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल पूछे जाने पर कहीं।

उन्होंने कहा, “हमने जो सीखा था वो ये था कि आप जितनी नेट पर गेंदबाजी करोगे उतने बेहतर होगे। लेकिन आजकल के जो कोचेस हैं वो साइंटिफिक हैं। उनका कहना है कि आपको 18 गेंदों से ज्यादा नहीं करना है। तो आप चार ओवर गेंदबाजी करोगे और फिर आपको 10 ओवर करने पड़ गए तो आपको चोट तो लग जानी है। लोग या साइंस क्या कहता है उस पर मत जाओ। कई बार आपको अपने शरीर के साथ जाना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “साइंस अच्छा है मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन आपको अपने शरीर को समझना होगा। 90 परसेंट क्रिकेटर अपने शरीर को नहीं समझते हैं, लेकिन ये सोचते हैं कि वो कर सकता है तो मैं क्यों नहीं कर सकता। ये समझना होगा कि हर कोई अलग है। जो दारा सिंह वजन उठा सकता था वो हर कोई नहीं उठा सकता था।”

सचिन को लेकर दिया बयान

कपिल अपनी बातों से इसी बात का संदेश दे रहे थे कि हर कोई अलग है और इसलिए उसे अपने आप को समझना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने सचिन का नाम लिया और कहा कि आप जिनियस लोगों की बराबरी नहीं कर सकते और न ही आपको कोशिश करनी चाहिए।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कपिल ने कहा, “विराट कोहली काफी एक्सरसाइज करते हैं, काफी वजन उठाते हैं। बाकी उसको फॉलो करेंगे तो अस्पताल में ही जाएंगे ना। कोई एक घंटे में किताब पढ़ लेता है तो मेरे जैसे को एक सप्ताह लगता है। आपको अपने आप को समझना होता है, लेकिन हम अपने आप को नहीं समझते हैं। हम ये देखते हैं कि दूसरा क्या कर रहा है। और एक बड़ी चीज सामने आई है, सचिन तेंदुलकर ने सबकी लाइफ खराब कर दी। 15 साल में खेला गया इंडिया। सब मां-बाप कहते हैं कि तुम क्यों नहीं खेल सकते वो तो खेल गया। वो जीनियस है। ये नहीं होने वाला है।”


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!