कोरबा (Cg City news) कोरबा अंचल में आज दोपहर होते-होते मौषम का मिजाज बहुत तेजी से बदला। गर्मी की तपन का एहसास कराते-कराते एकाएक तेज हवा के झोको के साथ-साथ बहुत ही तीव्रता से बारिश की मोटी-मोटी बूंदे पड़ने लगी। एकाएक बिदरे मौषम की चपेट में अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम मोरगा के आस-पास का क्षेत्र भयंकर रूप से प्रभावित रहा। चौकाने वाली और उल्लेखनीय बात यह रही की इस बीच आसमान से बड़े-बड़े ओलों का तेज प्रहार भी हुआ। इसके अंतर्गत महत्वपूर्ण बात यह हैं की तहसील मुख्यालय कटघोरा के आस-पास का हिस्सा जो मौषम के बिगड़े मिजाज की चपेट में था। वहा घंटे भर की अवधि समाप्त होते-होते फिर से कड़ी धुप निकल गयी। इस दौरान सड़को पर आम आवाजाही रुक गयी और विस्मय और हैरत में समाये लोग मौषम के इस तरह के बिदरने और घनघोर खंड वर्षा का रहस्य समझ ही नहीं पाए।
इस दौरान बिगड़े मौषम की चपेट में क्या-क्या घटित हुआ, इस आशय की पुष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई हैं। किंतु उल्लेखनीय और दुखद घटना अंतर्गत कटघोरा के निकट एक राइस मील की निर्माणाधीन दीवार एकाएक ताश के पत्ते की तरह ढह जाना बताया जा रहा हैं। जिसमे दीवार के नीचे निर्माण कार्य में लगे लगभग आधा दर्जन मजदुर उसमे दब गए, बाद में शोर-शराबा मचने पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस बल के अनेक अधिकारी वहा पहुंचे। सब लोगो ने मिलकर दीवार के मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने और राहत पहुंचाने का कार्य तूफानी गति से किया। इस हादसे में कितने लोग अपने प्राण गवा बैठे हैं, कितने घायल हैं, इस बात का पुस्ट आंकड़ा अब तक नहीं मिल पाया हैं। किंतु उस क्षेत्र में इस दुखद घटना पश्चात गहन दुःख व्याप्त हैं।
अपुस्ट जानकारी के अनुसार दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो जाना बताया जा रहा जबकि घायलों को डायल-112 की मदद से कटघोरा अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय एक मजदुर की मृत्यु हो जाने की जानकारी दी जा रही हैं। वही अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया गया हैं की हादसा इतनी तीव्र गति से हुआ की किसी को भी अपना या अन्य का बचाव करने का कोई मौका ही नहीं मिला।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। उल्लेखनीय हैं की कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं घटना स्थल पर उपस्थित हो स्थिति को संभाल रहे थे।

